Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन टिप्स को फॉलो कर पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

आंखों (Eyes) से किसी के दिल में आसानी से उतरा जा सकता है। और आंखों से ही आप किसी को भी दीवाना बना सकती है। आंखें खूबसूरत होतो सोने पर सुहागा ना हो कोई बात नहीं।

आप के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट आंखों को आकर्षक और सुन्दर दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। इनमें से भी एक है ब्राउन स्मोकी आइज (Smokey Eyes) ।

अगर आपको आंखों को नेचुरल कलर्स से हाईलाइट करना पसंद है तो ब्राउन स्मोकी आइज मेकअप को आजमा सकती हैं। यह मेकअप आसान है और हर तरह के परिधान पर अच्छा लगता है। अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं तो उसके लिए यह लुक तो काफी अच्छा रहेगा। जानते हैं कि बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं।

इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। आईलिड पर ब्राउन आईशैडो की मदद से स्मोकी आइज बनाने की शुरुआत करें। इसके बाद अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी है।

आप ब्राउन शैडो के ऊपर गहरे मरून रंग के आईशैडो का एक कोट लगाएं और इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि ब्लेंड करने में जल्दीबाजी या लापरवाही न करें।

अब जेल आईलाइनर से लाइन से लाइन बनाएं। पेंसिल काजल से उसके ऊपर लाइन बनाएं और स्मोकी इफेक्ट के लिए स्मज करें। इस काम को सावधानीपूर्वक करना होता है।इसके बाद अब बारी आती है भौहों की। इन्हें ब्रश करें और खाली जगहों को आइब्रो पेंसिल से भरें। इसमें भी सावधानी जरूरी होती है। अगर आप नहीं कर सकती हैं तो घर में किसी से मदद भी ले सकती हैं।

Exit mobile version