• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा

Writer D by Writer D
11/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity Connection

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) लेना महंगा हो सकता है। कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेते वक्त ली जाने वाली सामग्री व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है। यह घरेलू उपभोक्ता के लिए करीब 44 फीसदी तो उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगी हो सकती है।

पावर कॉरपोरेशन ने नया प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही राज्य उपभोक्ता परिषद ने विरोध का एलान कर दिया है। परिषद का कहना है कि पिछले चार साल से कोई दर नहीं बढ़ी है, इसलिए आगे भी नहीं बढ़ने दी जाएगी।

प्रस्ताव के अनुसार, नए विद्युत कनेक्शन (Electricity Connection) की दरों, मीटर का मूल्य, खंभा, ट्रांसफार्मर, प्रतिभूति राशि, प्रोसेसिंग फीस आदि के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि प्रतिभूति राशि में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इन बढ़ी हुई दरों पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा।

इसके बाद नई दरें जारी होंगी। वर्तमान में 2019 में जारी की गई डाटा बुक लागू है। यह हर दो से तीन साल के लिए बनाई जाती है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा कॉस्ट डाटा बुक समय से न दाखिल करने की वजह से इस बार देर से जारी हो रही है।

बीपीएल उपभोक्ता भी होंगे प्रभावित

पावर कॉरपोरेशन ने मजदूरी मद (लेबर कॉस्ट) की राशि 2 किलोवाट तक के कनेक्शन (Electricity Connection) पर 150 रुपये से बढ़ाकर 564 रुपये कर दी है। ऐसे में बीपीएल और छोटे घरेलू कनेक्शन लेने वालों को भी करीब 44 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा।

एक किलोवाट के कनेक्शन (Electricity Connection) पर बिना जीएसटी अभी तक 1032 रुपये लिए जाते थे, जो प्रस्तावित दर में अब 1486 रुपये हो गया है। स्मार्ट मीटर के सिंगल फेस कनेक्शन पर 3822 रुपये देने होते थे, जो अब 6316 रुपये हो जाएंगे।

सामग्री वर्तमान दर प्रस्तावित दर बढ़ोतरी/कमी
25 केवीए ट्रांसफार्मर 56780 69006 22 प्रतिशत
सिंगल फेस मीटर 872 912 5 प्रतिशत
3 फेस मीटर 2921 2285 19 प्रतिशत कमी
पीसीसी पोल 2721 3243 19 प्रतिशत

नए कनेक्शन पर प्रतिभूति राशि में बढ़ोतरी

श्रेणी वर्तमान दर प्रस्तावित दर बढ़ोतरी
स्मॉल एंड मीडियम पावर 1350 3000 122 प्रतिशत
नॉन इंडस्ट्रियल लोड 4500 6000 33 प्रतिशत
लार्ज एंड हैवी 2200 5000 127 प्रतिशत
चार्जिंग सबस्टेशन 400 3000 650 प्रतिशत

कनेक्शन का प्रकार प्रोसेसिंग फीस वर्तमान दर प्रस्तावित दर (रुपये में)

कनेक्शन का प्रकार वर्तमान दर प्रस्तावित दर
1 किलोवाट लाइफ लाइन 10 10
1 किलोवाट लाइफ लाइन से अतिरिक्त 50 100
1 से 25 किलोवाट तक 100 100
25 से 50 किलोवाट तक 1000 5000
56 से 500 केवीए तक 5000 10000
500 से 3000 केवीए तक 10000 15000
3000 से 10000 केवीए तक 15000 25000
10000 केवीए से ऊपर 25000 50000
Tags: ElectricityLucknow Newsup electricityup electricity complaintup electricity connectionup electricity unit rate
Previous Post

योगी कैबिनेट ने नई ट्रांसफर नीति सहित 41 प्रस्ताव पास लगी मुहर, 30 जून तक होंगे तबादले

Next Post

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

यह भी पढ़ें

Shivraj Singh Chauhan

स्कूल बस में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई बैठक

15/09/2022

भारत का गलत नक्शा दिखाना Twitter को पड़ा भारी, MD के खिलाफ दर्ज हुआ केस

29/06/2021
Gorakhnath Temple

अचानक गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version