• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महादेवी वर्मा के नाम से जाना जाएगा जीजीआईसी

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। जिले का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ अब फर्रुखाबाद की मिट्टी में जन्मी महान साहित्यकार, विख्यात कवयित्री, कुशल अध्यापिका एवं प्रयाग महिला विद्यापीठ की संस्थापिका महीयसी महादेवी वर्मा के नाम से जाना जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने जिलाधिकारी के माध्यम से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज था। जिसके उपरान्त अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने संज्ञान लेते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ का नाम महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  कर दिया है।

बता दें, महीयसी महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला चिलपुरा में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रयाग में हुई। प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्राचार्या पद पर लंबे समय तक कार्य करते हुए उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रयत्न किए। सन 1987 में उनका देहांत हो गया। महादेवी जी छायावाद के प्रमुख कवियों में से एक थीं। नीहार, रश्मि, नीरजा, यामा, दीपशिखा उनके प्रमुख काव्य संग्रह हैं। कविता के साथ-साथ उन्होंने सशक्त गद्य रचनाएं भी लिखी हैं, जिनमें रेखाचित्रा तथा संस्मरण प्रमुख हैं। अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, पथ के साथी, शृंखला की कड़ियां उनकी महत्वपूर्ण गद्य रचनाएं हैं।

महादेवी वर्मा को साहित्य अकादमी एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया। महादेवी वर्मा की साहित्य साधना के पीछे  एक ओर आजादी के आंदोलन की प्रेरणा है तो दूसरी ओर भारतीय समाज में स्त्री जीवन की वास्तविक स्थिति का बोध भी है।

यूपी विधानसभा चुनाव: जानिए किस जिले में कब है चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

हिंदी गद्य साहित्य में संस्मरण एवं रेखाचित्रा को बुलंदियों तक पहुंचाने का श्रेय महादेवी जी को है। उनके संस्मरणों और रेखाचित्रों में शोषित, पीड़ित लोगों के प्रति ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी आत्मीयता एवं अक्षय करुणा प्रकट हुई है। उनकी भाषा-शैली सरल एवं स्पष्ट है तथा शब्द चयन प्रभावपूर्ण और चित्रात्मक।

बचपन के दिन में महादेवी जी ने अपने बचपन के उन दिनों को स्मृति के सहारे लिखा है जब वे विद्यालय में पढ़ रही थीं। इस अंश में लड़कियों के प्रति सामाजिक रवैये, विद्यालय की सहपाठिनों, छात्रावास के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रसंगों का बहुत ही सजीव वर्णन है।

Tags: Education Newsfarrukhabad newsGGICMahadevi Vermaup news
Previous Post

यूपी विधानसभा चुनाव: जानिए किस जिले में कब है चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Next Post
Election Commission

अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

यह भी पढ़ें

प्रेमी संग फरार हुई मां

घर से नगदी और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

07/09/2020
Rahul Vaidya

राहुल वैद्य ने दोबारा ली बिग बॉस के घर में एंट्री

15/12/2020

दो करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version