लाल निशान के करीब पहुंची घाघरा, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर जिले से होकर गुजरने वाली नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। रविवार जहां को घाघरा का जलस्तर खतरा बिंदु के करीब जा पहुंचा। वहीं, गंगा में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

पहले प्री मानसून में हुई अच्छी बारिश और अब मानसून के दस्तक देने से एक सप्ताह से लगातार बरसात हो रही है। खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि, चिंता का सबब यह है कि नदियों में उफान भी देखने को मिल रहा है।

फादर्स डे पर बेटों ने पिता को दिया मौत का तोहफा, बहुएं गिरफ्तार

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गायघाट गेज पर सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 52.400 मीटर पर बढ़ाव के साथ रिकार्ड किया गया। वहीं घाघरा का जलस्तर खतरा बिंदु छूने को बेताब है। घाघरा का जलस्तर डीएसपी हेड पर 63.840 मीटर पर था। जबकि खतरा बिंदु 64.01 मीटर है।

घाघरा का जलस्तर मांझी घाट के पास 57.08 मीटर पर था। यहां खतरा बिंदु 58.00 मीटर पर बनाया गया है। दोनों नदियों का जलस्तर एक दिन पहले कम था। बलिया में 102.6 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। नदियों के तेवर देख तटवर्ती गांवों में लोग सतर्क हो गए हैं।

Exit mobile version