वाराणसी। देव दीपावली (Dev Diwali) पर काशी के 85 घाट 12 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसमें गोबर के एक लाख और मिट्टी के 11 लाख दीये घाटों की गरिमा बढ़ाएगे। गंगा उस पार दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सेक्टर में बांटा गया है।
गंगा महोत्सव (Ganga Mahotsav) का आगाज गुरुवार 23 नवंबर को राजघाट पर होगा। देव दीपावली (Dev Diwali) पर 23 से 27 नवंबर तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजघाट और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा।
चीन के स्कूली बच्चों में तेजी से फैल रही एक रहस्यमय बीमारी, स्कूल बंद करने की तैयारी
डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के महोत्सव का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। यहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता 23 से 26 नवंबर तक प्रस्तुति देंगे।