Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्दियों में रुखी त्वचा से ऐसे बचाता है घी, जानें क्या है फायदे

skin care

skin care

धीरे-धीरे अब ठंड दस्तक दे रहा है। ठंड के आते ही हमारी स्किन ड्राई होने लगती है। और महंगे से महंगे मॉइस्चराइजर क्रीम भी बेअसर साबित होने लगते हैं। जिसकी वजह से आप किसी के सामने जाने से कतराने लगते है। लेकिन की आपको पता है किसी महंगे मॉइस्चराइजर क्रीम के बजाए अगर आप घर में पाए जाने वाले घी का प्रयोग मॉइस्चराइजर क्रीम की तरह करते हैं तो आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता हैं वो भी कुछ ही दिनों में।

जी हां,सभी के घर में घी पाए जाते हैं। जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बात बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि घी ना केवल खाने में फायदेमंद साबित होता है, बल्कि त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है।

आयुर्वेद में घी को औषधि की तरह इस्तेमाल करते हैं। तो आइए आज हम जानते हैं स्किन पर ग्लो लाने के लिए घी किस तरह हमारी मदद कर सकता हैं….

बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम

घी ना केवल मॉइस्चराइजर क्रीम का काम करता है बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और बेदाग भी बनाता है जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। त्वचा को कोमल बनाने के लिए आप कच्चे दूध और बेसन के पेस्ट में घी मिलाएं पेस्ट बना लें इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और धीरे- धीरे मालिश करें। 15 मिनट के बाद इसे धो लें।

फटे होठों के लिए घी

फटें होटों के लिए भी घी फ्यादेमंद है। सर्दियां आते ही सब फटें होटों से प्रेषण हो जाते है। घी सर्दियों में भी होठों को मुलायम बनाए रखता है। सोने से पहले अपने होठों पर थोड़ी मात्रा में घी लगाएं। कुछ मिनट तक मालिश करें और इसे लगा छोड़ दें।अगली सुबह पानी से धो लें।

Exit mobile version