Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाएगा घाेसी का एतिहासिक साेलर प्लांट : एके शर्मा

AK Sharma

AK Sharma

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्री शर्मा के प्रयासों से वर्ष 1992 में मऊ जनपद के सरायसादी, घोसी में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट को नई पहचान देने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट का नामकरण स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने तथा परिसर में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की जा रही है, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियां भी परिचित हो सकें।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण की भी शुरुआत की जा रही है। प्रस्ताव है कि जर्जर हो चुके इस संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विकसित कर इसकी क्षमता को लगभग 50 गुना बढ़ाते हुए 5 मेगावाट किया जाएगा और इसे एक अत्याधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

Exit mobile version