Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगरेप के बाद युवती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, दोनों दरिंदे गिरफ्तार

check bounce

Congress leader booked in check bounce case

ताजनगरी  में किशोरी की हुई हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा। इस मामले में पुलिस  ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। दरअसल आगरा के सिकंदराबाद इलाके में जंगलों के बीच झाड़ियों में एक किशोरी का शव बरामद हुआ था। शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इलाके में जैसे ही किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली वहां भीड़ का हुजूम उमड़ पड़ा था। हर कोई चाह रहा था कि किशोरी की मौत का जल्द से जल्द खुलासा हो। किशोरी की हत्या पुलिस के लिए बेहद बड़ा चैलेंज बनी थी। वारदात के वक़्त आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण भी पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार ने एसपी सिटी के नेतृत्व में 4 टीमें बनाईं और महज 48 घंटे के अंदर इस बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का किया वादा

एसएसपी आगरा बबलू ने बताया कि किशोरी घर से शौच के लिए गई थी और गांव के ही दो युवक लड़के के पीछे पीछे गए थे। बाद में दोनों युवक किशोरी का इंतज़ार कर रहे थे और जब किशोरी शौच के बाद लौट रही थी तभी दोनों ने किशोरी को पकड़ लिया।

दोनों ने किशोरी के दुपट्टा से उसका मुंह दबा दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों युवकों को डर था कि किशोरी उनकी करतूत गांव में जा कर बता देगी। लिहाजा दोनों ने किशोरी का दुपट्टे से मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी। किशोरी की हत्या करने के बाद दोनों युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक आरोपी नाबालिग है।

Exit mobile version