Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां की डांट से थी क्षुब्ध

suicide

suicide

लखनऊ। पारा इलाके में मां की डांट से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी नाराज होकर दो दिनों से मां से बातचीत नहीं कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी पारा ने बताया कि सोना बिहार निवासी संतोष कुमार कनौजिया निजी काम करते हैं। उनकी 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका 8वीं कक्षा पास करने के बाद घर में रहती थी। शनिवार को घरेलू काम को लेकर दीपा ने प्रियंका की डांट लगा दी थी। जिसके बाद से नाराज होकर प्रियंका ने अपनी मां से बात करना बंद कर दिया था।

नहर में उतरता मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

सोमवार दोपहर बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई थी। जिसके बाद बाहर नहीं निकली। झरोखे से झांक कर देखा तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे की छत पर लगे पंखे में प्रियंका का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।

परिजनों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version