• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Writer D by Writer D
26/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। स्कूल से मार्कशीट लेने जा रही एक छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर जंगल की एक झोपड़ी में दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद दोनों युवकों ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इस धमकी के कारण छात्रा ने घर के लोगों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बुधवार को उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

मामला जनपद बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव की रहने वाली छात्रा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 5 अप्रैल को घर से स्कूल मार्कशीट लेने जा रही थे तभी बाइक में सवार गांव के 2 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किया और दूसरे साथी ने वीडियो बना लिया।

दूसरे साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया और यह धमकी दे डाली फिर अगर उसने घटना के बारे में घर के लोगों को बताया या पुलिस को जानकारी दी तो यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि बाद में मैंने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे मुझे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय आना पड़ा।

इस मामले में थाना प्रभारी अतर्रा राजेश कुमार मिश्र ने जो कहानी बताई वह घटना से पूरी तरह से भिन्न है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह लड़की 6 अप्रैल को अपने घर से चली गई थी। 7 अप्रैल को परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसमें दो लड़कों के द्वारा लड़की को अगवा करने की बात कही गई थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को 1 घंटे के अंदर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और अगले दिन 8 अप्रैल को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया था।

बरामद छात्रा ने 164 और 161 के बयान में कहा था कि मुझे घर के लोग मारते पीटते हैं इसलिए मैं घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद आरोपी बनाए गए युवकों के मोबाइल के लोकेशन की जांच भी की गई थी। दोनों युवकों की लोकेशन गांव तक ही पाई गई थी। जिससे यह मामला संदिग्ध नजर आया। फिर भी अभी तक इस मुकदमे की विवेचना चल रही है।

इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज एक छात्रा ने अपने साथ हुई घटना का उल्लेख किया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: banda newscrime news up news
Previous Post

दोहरे हत्याकांड के 14 आरोपियों को उम्र कैद की सजा

Next Post

26 मई राशिफल: इन चार राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Transfer
Main Slider

6 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

31/01/2026
Next Post
Zodiac

26 मई राशिफल: इन चार राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

यह भी पढ़ें

deputy elcetion commisoner

विस चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 17 दिसंबर को बंगाल जाएंगे उप चुनाव आयुक्त

12/12/2020

आज ब्रेकफ़ास्ट में बनाए मीठा पराठा, बच्चे और बड़े सभी करेंगे तारीफ

10/01/2022
murder

घर के बाहर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version