Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेल्फी लेते समय नदी में गिरकर छात्रा की मौत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

ललितपुर। जिले में रविवार को राजघाट बांध पर बेतवा नदी के पुल पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेते समय 12वीं कक्षा की एक छात्रा अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी, जिससे उसकी मौत (Dies) हो गई।

पुलिस के अनुसार कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम राजघाट निवासी संजना खटीक (16 साल) दोपहर अपनी चचेरी बहन के साथ राजघाट बांध पर सेल्फी लेने जा पहुंची। पुल पर चढ़कर दोनों बहनें फोटो निकालने लगीं, तभी संजना पुल के पाइप पर पैर रखकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरी।

नदी के पानी का तेज बहाव होने के कारण वह बहकर लापता हो गई। उसकी बहन घर जाकर इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तब पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई राजघाट बांध के गेट बंद कराये। जिससे बेतवा नदी के पानी का बहाव कम होने पर गोताखोरों ने नदी किनारे पत्थरों के बीच छात्रा को फंसा पाया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version