Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

shot to dead

छात्र नेता को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महराजगंज क्षेत्र में ननिहाल आई एक छात्रा की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में सिंगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर गांव की 19 वर्षीय काजल मौर्या (19) विवाहित बहन ऋचा मौर्या के साथ सोमवार को ननिहाल आई थी। करीब एक पखवाड़े पूर्व उसके बड़े मामा राम बहादुर मौर्य का निधन हो गया था। दोनों बहन यहां आयोजित पूजा में वह शामिल होने आई थी।

आज दोपहर करीब दो बजे गोली चलने की आवाज पर परिजन छत पर बने कमरे में पहुंचे तो काजल खून से लथपथ छटपटाती मिली। गोली उसके सीने में लगी थी। काजल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाल किला पर हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

उन्होंने बताया कि काजल राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बीए (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version