Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरेआम छात्रा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shot

Shot

नवादा। रांची में एक युवती को अज्ञात अपराधियों ने सरेआम गोली (Shot) मार दी है। वह अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास हॉस्टल में रहती थी। घायल अवस्था में युवती को आनन-फानन में रांची के रिम्स ले जाया गया। मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने ही प्रेमिका को गोली मारी है या मरवाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी शुभांशु जैन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। लड़की का नाम निवेदिता और उसकी उम्र 20 साल थी। वह बिहार के नवादा जिला की रहने वाली थी और पटेल चौक स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह शनिवार को वो अपने घर वापस जाने वाली थी।

निवेदिता शुक्रवार की शाम अपने हॉस्टल की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे तीन गोलियां (Shot) मार दी। गोली लगते ही निवेदिता जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा भी। मगर, अपराधी तेज रफ्तार से बाइक चलाकर मौके से फरार हो गए।

निवेदिता को गोली मारे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अरगोड़ा थाने को दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल भेजा। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने निवेदिता को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version