• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबाजी हम सब आपकी बिटिया हैं…’, छात्राओं ने अपने खून से लिखा सीएम योगी को खत

Writer D by Writer D
29/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
CM Yogi

Girl students wrote a letter with blood to CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को सीएम योगी (CM Yogi)  के नाम अपने खून से खत लिखा। इसमें सीएम से आरोपी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की गई है। छात्राओं ने लिखा है, बाबा जी… हम सब आपकी बिटिया हैं, हमें न्याय दीजिए।

प्रधानाचार्य के खिलाफ वेव सिटी थाने में रिपोर्ट 21 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उनके परिजन स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने उनके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसमें आरोप है कि उन्होंने स्कूल में घुसकर उनकी पिटाई की और उनका सिर फोड़ दिया।

पुलिस ने केस तो दोनों ओर से दर्ज कर लिए, लेकिन छेड़छाड़ के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। गांव के लोग और छात्राएं प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चार पन्नों के खत में छात्राओं ने लिखा है कि प्रधानाचार्य रोज किसी न किसी छात्रा को अपने दफ्तर में बुलाकर छेड़खानी करते हैं।

उधर, इस मामले में गांव में पंचायत भी हो चुकी है। इसमें प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी थी। छात्राएं थाने जाकर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। छात्राओं की मांग है कि मुख्यमंत्री उन्हें मिलने के लिए समय दें, वे अपनी बात बताना चाहती हैं।

स्कूल आने से किया मना

छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद स्कूल के प्रबंधक नाराज हो गए हैं। उन्होंने उनसे स्कूल आने के लिए मना कर दिया है। कह रहे हैं, तुम्हारी जिंदगी खराब हो जाएगी। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। वे शिकायत लेकर गए तो एक अधिकारी ने चार घंटे थाने में बिठाकर रखा। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

CTET आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

वेव सिटी थाना पुलिस ने अब विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पांडे को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Tags: cm yogighaziyabad newsup news
Previous Post

CTET आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Next Post

अचानक अभ्यास शिविर पहुंचे ऋषभ पंत, कुलदीप के साथ की मस्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post
Rishabh Pant

अचानक अभ्यास शिविर पहुंचे ऋषभ पंत, कुलदीप के साथ की मस्ती

यह भी पढ़ें

खाकी ने लांघी सारी मर्यादाएं! महिला की छाती पर चढ़कर बैठा दरोगा, जानें पूरा मामला

18/07/2021
Horseshoe

घोड़े की नाल लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, घर में आएगी बरकत

21/11/2025
CM Yogi

वन नेशन, वन इलेक्शन अभिनव पहल,लोकतंत्र की समृद्धि और उसकी स्थिरता होगी सुनिश्चितः सीएम योगी

01/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version