Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

Eastern Peripheral Expressway

Girl's body found on Eastern Peripheral Expressway

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway) पर एक लड़की का शव मिला है। लड़की का सिर कुचला है। आसपास हादसे की शिकार कोई गाड़ी नहीं मिली है। ऐसे में आशंका है कि लड़की की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरे और सिर को गाड़ी से कुचल दिया गया।

हादसा दिखाने के लिए एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway) को चुना गया। दादरी पुलिस हत्या या हादसा में उलझी है। घटना कोट दादरी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल दादरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- सरकार का फैसला सही

पुलिस का कहना है कि यह एक हादसा भी हो सकता है। लड़की गाड़ी के सामने आ गई हो और हादसे का शिकार हो गई हो। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लड़की की लाश पड़ी है। दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की की उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं।

Exit mobile version