Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंद बोरे में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Dead Body

Dead body

मुुरादाबाद। सोमवार को ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा में सड़क के किनारे बंद बोरे में युवती का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। गले में रस्सी बंधी होने के कारण महिला की गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। देर शाम तक महिला की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मुरादाबाद जनपद के कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रतूपुरा में शरीफनगर जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह थाना पुलिस को नागराज मंदिर के पास प्लास्टिक का बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बोरे को खुलवाया तो उसमें महिला की लाश निकली। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है। आशंका है कि उसकी अन्य स्थान पर हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंका गया है। डॉग स्कॉयड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मीना और पुलिस क्षेसीओ अर्पित कपूर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Exit mobile version