Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिर से श्रद्धा जैसा हत्याकांड से दिल्ली में दहशत, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड (Shraddha Murder Case) सामने आया है। पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव (Dead Body) मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया, आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की थी। इसके बाद आरोपी ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया। आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) जैसा मामला

इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे।

आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था। इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था। वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था।

जाप प्रमुख का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू यादव

पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को में भी मानी थी। उसने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की। पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

Exit mobile version