• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलियाई सांसद को पसंद आया योगी मॉडल, कहा- ‘योगी आदित्यनाथ हमें दे दीजिए’

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

”सीएम योगी आदित्यनाथ हमें कुछ दिनों के लिए दे दीजिए…” ये ट्वीट ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से 10 जुलाई को किया है। ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। असल में ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली को उत्तर प्रदेश के कोरोना वायरस प्रबंधन का मॉडल पसंद आया है। इसलिए वह चाहते हैं कि कुछ दिनों के लिए यूपी सीएम योगी वहां उनके देश में कोरोना कंट्रोल करने में उनकी मदद करें। असल में उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर बहुत कम हो गया है। राज्य में एक्टिव कोविड-19 केसों की संख्या वर्तमान में 1,608 है।

कोरोना काल में योगी सरकार की तरफ से किए गए प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही तारीफ कर चुका है। वहीं अब यूपी की योगी सरकार के कामकाज को लेकर विदेशों से भी तारीफ के पुल बांधे जा रहे हैं। वैसे तो पूरे विश्व में भारत में कोरोना महामारी से जिस तरह से लड़ा गया, उसको देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत सरकार की तारीफ की थी। फिलहाल इस प्रबंधन में यूपी की योगी सरकार की भी खूब तारीफ की गई। बता दें कि कोरोना वायरस प्रबंधन में योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन को हर तरफ से वाहवाही मिल रही है। ऐसे में अब एक ऑस्ट्रेलियाई सांसद की तरफ से योगी सरकार की तारीफ से ट्वीट किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से 10 जुलाई को किया है।

योगी सरकर ने दी बड़ी राहत, पाबंदियों के साथ घटाया नाइट कर्फ्यू का समय

ऑस्ट्रेलिया के ह्यूजेस से सांसद क्रैग केली ने कहा है काश कोई ऐसा आप्शन होता कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए हमें मिल जाते। सांसद क्रैग केली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”भारत का एक राज्य उत्तर प्रदेश, क्या कोई ऐसा ऑप्शन है कि किसी भी मौके पर वे हमें अपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए दे सकते हैं। ताकि वो आइवरमेक्टिन (दवा) की कमी से हमें निकाल सकें। जिसकी वजह से हमारे राज्य में निराशाजनक स्थिति पैदा हो गई है।”

इस वजह से सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई सांसद

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को करें जागरूक : CM योगी

ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने अपने ट्वीट के साथ एक आंकड़ा शेयर किया है। इस आंकड़े में बताया गया है कि भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य (लगभग 24 करोड़) में पिछले एक महीने में कोरोना वायरस के सिर्फ 1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं और 2.5 फीसदी मौतें हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली यूपी सीएम योगी के इस कोरोना प्रबंधन की नीति से प्रभावित हैं। क्रैग केली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में आइवरमेक्टिन दवा की कमी को सीएम योगी मैनेज कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने 01 जुलाई को भी ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यानाथ की तारीफ की थी और यूपी में कोविड मैनेजमेंट की सराहना की थी। क्रैग केली ने ट्वीट किया था, ”भारत का राज्य उत्तर प्रदेश, जहां की जनसंख्‍या 230 मिलियन (23 करोड़) है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट डेल्‍टा पर राज्य में लगाम लगाई गई है। आज के दिन में वहां कोरोना दैनिक केस सिर्फ 128 है, जबकि यूके की जनसंख्‍या 67 मिलियन है और दैनिक केस 20,479 हैं।”

Tags: Australia MP Craig Kellyinternational NewsLucknow Newsup newsYogi Adityanath
Previous Post

उत्तराखंड में भी केजरीवाल ने किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, कही यह बात

Next Post

जज ने श्लोक सुनाकर करवाया समझौता, भावुक होकर पिता-पुत्र ने खत्म किया विवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
High Tension Electric Wire

जज ने श्लोक सुनाकर करवाया समझौता, भावुक होकर पिता-पुत्र ने खत्म किया विवाद

यह भी पढ़ें

आज दूसरे दिन सोने के दाम और चांदी के दाम में आई तेजी

14/08/2020

किसानों को मिली बड़ी उपलब्धि, पहली बार ईरान निर्यात किया गया केला

16/10/2021
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में सर्वाधिक किसान हो रहा है अपमानित: अखिलेश यादव

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version