• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा : सीएम योगी ने गंगा किनारे बसे जिलों के डीएम-एसपी को किया अलर्ट

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
बंद रहेंगे यूपी के सभी शिक्षण संस्थान

बंद रहेंगे यूपी के सभी शिक्षण संस्थान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में रविवार को ग्लेशियर फटने से बाढ़ आ गई है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखें और मुस्तैद रहें। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ को भी अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तराखंड को हर प्रकार से सहयोग करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में रविवार सुबह ग्लेशियर फट गया। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।

चमोली आपदा : ऋषि गंगा और तपोवन हाईड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त, वायुसेना अलर्ट

वहीं, बिजनौर जनपद की सोशल मीडिया सेल द्वारा गंगा नदी में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि गंगा नदी के आसपास ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि नदी के किनारे न जाएं और सतर्कता बरतें।

देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/xUhgEQI35H

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2021

यूपी में गंगा किनारे वाले जिलों उन्नाव, कन्नौज, बिजनौर, फतेहगढ़, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर व वाराणसी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट का आदेश आते ही गंगा किनारे बसे गांव का अधिकारियों ने दौरा शुरू किया। बताया जा रहा है कि शाम तक गंगा में कई लाख क्यूसेक पानी बढ़ सकता है। बताते चलें कि जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से डैम टूट गया है जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई है। हादसे में कई लोग बह गए हैं।

इसके अलावा, चमौली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद बिजनौर प्रशसन सतर्क हो गया है। खासतौर पर गंगा के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों को नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली कर रहे हैं। ऋषि गंगा और तपोवन हाईड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Tags: Chamoliglacier burstglacier burst in uttarakhandLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiUttarakhandYogi Adityanathउत्तराखंड में ग्लेशियर फटा
Previous Post

चमोली आपदा : ऋषि गंगा और तपोवन हाईड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त, वायुसेना अलर्ट

Next Post

राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद का विकल्प तलाश रही है कांग्रेस

Desk

Desk

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post
गुलाम नबी आजाद Ghulam Nabi Azad

राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद का विकल्प तलाश रही है कांग्रेस

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने की दालचीनी और तिमरू मिशन प्रारम्भ करने की घोषणा

22/02/2023
yogasan

घर बैठे-बैठे शरीर हो गया है बेडौल तो ये योगासन आएंगे काम

21/06/2021
yogi government

यूपी में बढ़ते कोरोना पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version