Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अजय देवगन की परी का दिखा ग्लैमरस अवतार, फैंस लुटा रहे प्यार

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर खूब छाई हुई रहती हैं।

न्यासा (Nyasa Devgan) को लेकर वैसे अजय और काजोल ने कहा था कि वह फिल्मों में काम करने को लेकर एक्साइटेड नहीं हैं। लेकिन हाल ही में न्यासा ने फैशन वीक शो में अपना ऐसा ग्लैमरस अवतार दिखाया कि फैंस उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने को कह रहे हैं। दरअसल, न्यासा ने बॉलीवुड के पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।

अजय देवगन ने ‘बेबी गर्ल’ न्यासा के लिए लिखी स्पेशल पोस्ट

फोटो में आप देखेंगे कि न्यासा ने मल्टी कलर का क्रॉप टॉप पहना है और उसके ऊपर ब्लेजर। इसके साथ ही न्यासा ने हाई स्लिट ब्लैक स्कर्ट पहनी है। न्यासा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। न्यासा के लुक की सभी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं कि न्यासा अपनी मां की तरह लग रही हैं।

बेटी न्यासा की स्टडी की वजह से सिंगापुर में रहेंगी काजोल

वैसे न्यासा के अलावा शनाया कपूर ने भी रैंप वॉक डेब्यू किया है। हालांकि शनाया के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी थे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर भी इस इवेंट में पहुंचीं और उन्होंने न्यासा के साथ भी फोटोज क्लिक की। सभी ने मिलकर इवेंट के बाद पार्टी भी की। बता दें कि न्यासा अभी 18 साल की हैं और स्विटजरलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वहीं इससे पहले न्यासा, सिंगापुर में 3 साल पढ़ी थीं।

Exit mobile version