Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL Auction : ग्लेन मैक्सवेल को RCB ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा

IPLAuction

IPLAuction

चेन्नई। 2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने बोली की शुरुआत की, लेकिन बाद में टक्कर आरबीसी और चेन्नई के बीच होने लगी। 14 करोड़ 25 लाख में कोहली की टोली ने अपने साथ जोड़ा। 10 करोड़ 75 लाख के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को पंजाब ने रिलीज किया था।

जब हॉलीवुड ने निम्मी को ‘The Unkissed Girl of India’, जानिए पूरा किस्सा

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान आरोन फिंच का बेस प्राइस 1 करोड़ था। किसी ने नहीं खरीदा। चौथे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर पहली बोली आरबीसी ने की। दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 2 करोड़ वाले बेस प्राइस वाले स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। दो करोड़ के बेस प्राइज वाले जेसन रॉय भी नहीं बिके। नीलामी के लिए 298 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ फ्रेंचाइजी टीमों को 61 स्थान भरने हैं। कोई भी टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी ही रख सकती है, जिसमें से 8 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं।

किस टीम के पर्स में कितने पैसे?

हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे दो भारतीय क्रिकेटर्स ने ही अपना बेस प्राइज सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये रखा है। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक पैसे हैं।
  1. चेन्नई सुपरकिंग्स 19.9 करोड़
  2. मुंबई इंडियंस 15.35 करोड़
  3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35.4 करोड़
  4. सनराइजर्स हैदराबाद 10.75 करोड़
  5. दिल्ली कैपिटल्स 13.4 करोड़
  6. पंजाब किंग्स 53.2 करोड़
  7. राजस्थन रॉयल्स 37.85 करोड़
  8. कोलकाता नाइटराइडर्स 10.75 करोड़
Exit mobile version