Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्दियों की छुट्टीयोँ में जाए केरल, देखे ये शहर

Kerala

Kerala

गर्मियों की बजाए लोग सर्दियों की छुट्टियों में घूमना ज्यादा पंसद करते है। इस मौसम में लोग प्रकृतिक नजारों और खूबसूरती से भरपूर देशों में घूमने की प्लानिंग करते है। केरल (Kerala ) भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है इसीलिए आज हम आपको केरल (Kerala ) के कुछ खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहें है। प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ यहां के देशों में आप संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल भी देख सकते है। तो आइए जानते है केरल की ऐसी जगहों के बारे में जहां आप अपने परिवार के साथ भरपूर आनंद कर सकते है।

* अलेप्पी
पूरब का वेनिस’ के रूप में पहचाने जाने वाले केरल के इस शहर में आप समुद्र तट के साथ अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट और अरथुंकल चर्च घूम सकते है।

* मुन्नार
खूबसूरत नजारों से भरपूर यह हिल स्टेशन पर्यटकों का सबसे पसंदीदा है। इस खूबसूरत देश की पहाड़ियों की ढलानों पर चाय के खेत 80,000 मील तक फैले हुए है।

* थेककडी
केरल का थेककडी वन्यजीव हाथी, बाघ और गौर सहित कई विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक लोकप्रिय जीव स्थल माना जाता है। इसके अलावा आप यहां खूबसूरत झील में बोटिंग का मजा भी ले सकते है।

*कोच्चि
मध्य केरल में स्थित कोच्चि में मौजूद प्राकृतिक बंदरगाहें घूमने के लिए सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर आप ब्रिटिश ,पुर्तगाली और डच संस्कृतियों का अद्भुत मेल देख सकते है।

* वर्कला
केरल का वर्कला बीच अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों से टूरिस्टों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर आप सूर्य स्नान, बोटिंग, सर्फिंग और आयुर्वेदिक मसाज का मजा ले सकते है।

Exit mobile version