Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन दिशाओं में होता है देवी-देवताओं का वास

God

God

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में साफ-सफाई को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी भी स्वयं वास करती हैं। वास्तु में घर के कुछ ऐसे कोनों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अगर साफ-सुथरा रखा जाए, तो घर की इन दिशाओं में भगवान (Gods) का वास होता है। कहा जाता है कि घर की इन दिशाओं को अगर साफ रखा जाए, तो घर में देवी-देवता वास करते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई काफी पसंद है और वे उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां इन नियमों का पालन किया जाता है।

ईशान कोण

वास्तु जानकारों के अनुसार घर या अपने कार्यालय का ईशान कोण हमेशा साफ रखें। इसे वास्तु में घर का मुख्य स्थान माना गया है। कहा जाता है कि घर के ईशान कोण में भगवान (Gods) का वास होता है। ऐसे में अगर घर के इस हिस्से को साफ रखा जाए तो घर के हिस्से को साफ रखा जाए, तो घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है।

पूर्व दिशा

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। घर की पूर्व दिशा को साफ रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। परिवार के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

ब्रह्म स्थान

घर में ब्रह्म स्थान को भी मुख्य स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का ब्रह्म स्थान साफ रखा जाए तो ये घर के सदस्यों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कहा जाता है कि घर के इस स्थान पर भारी सामान या फिर कोई अनुपयोगी वस्तु नहीं रखना चाहिए।

Exit mobile version