Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोने की चमक हुई फीकी , जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

Gold

Gold

घरेलू बाजार में सोने और चांदी (Gold-Silver ) के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति को लेकर बनी अनिश्चितता ने इन दोनों धातुओं पर दबाव डाला है। सुबह 10:20 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा में सोना 0.68% गिरकर ₹1,20.583 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी समय चांदी में 0.66% की गिरावट आई और यह ₹1,46,783 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

पिछले कुछ दिनों से सोना (Gold ) ऊपर चढ़ रहा था, लेकिन अब निवेशक मुनाफावसूली (Profit Booking) करने लगे हैं इसका मतलब यह है कि जो निवेशक पहले से सोना खरीद चुके थे, वे मौजूदा ऊंचे दामों पर बेचकर अपना मुनाफा निकाल रहे हैं।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के रेट (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट गोल्ड (₹ / 10 ग्राम) 22 कैरेट गोल्ड (₹ / 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,22,510 ₹1,12,400
मुंबई ₹1,22,460 ₹1,12,250
कोलकाता ₹1,22,460 ₹1,12,250
बैंगलोर ₹1,22,460 ₹1,12,250
हैदराबाद ₹1,22,460 ₹1,12,250
केरल ₹1,22,460 ₹1,12,220
वडोदरा ₹1,22,510 ₹1,12,300
अहमदाबाद ₹1,22,510 ₹1,12,300
पुणे ₹1,22,460 ₹1,12,250

डॉलर की मजबूती से सोने (Gold ) पर दबाव

सोने (Gold ) की अंतरराष्ट्रीय कीमत हमेशा अमेरिकी डॉलर में तय होती है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो बाकी करेंसी में सोना महंगा पड़ता है, जिससे मांग घट जाती है। डॉलर इंडेक्स आज लगभग 0.20% बढ़कर 100.05 पर पहुंच गया, जो पिछले तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। इस बढ़त का कारण है बाजार में यह धारणा कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व अब जल्दी ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा।

अक्टूबर में फेड ने इस साल दूसरी बार ब्याज दरें घटाई थीं, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया था कि आगे और कटौती की संभावना कम है। यही वजह है कि सोने की कीमतों में फिलहाल बड़ी तेजी नहीं दिख रही।

चांदी का हाल

बीते पंद्रह दिनों से गिरावट झेलने के बाद अब चांदी ने फिर से तेजी दिखाई है। सोमवार के बाद मंगलवार को चांदी के कीमतों में गिरावट आई हैं। MCX पर आज चांदी ₹146783 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

Exit mobile version