• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन दिन की गिरावट के बाद सोना चमका, चांदी में भी आई तेजी

Writer D by Writer D
16/05/2024
in Business
0
Gold

Gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार तीन दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Gold) ने आज तेजी का रुख दिखाया है। सोना आज 400 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। भाव में आई इस तेजी के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना एक बार फिर 73 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज 24 कैरेट सोना 73,260 रुपये से लेकर 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 67 हजार रुपये के स्तर को पार कर 67,160 रुपये से लेकर 67,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में आज करीब 400 रुपये की तेजी आई है। इसकी वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 87,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

Jet Airways के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी का निधन, कैंसर से पीड़ित थी अनीता गोयल

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in HindiGold and silvergold and silver on mcxGold and silver prices fallGold and silver prices fall sharplyrate of gold and silverSoftening in the price of gold and silver
Previous Post

फिर टल गई कंगना की ‘Emergency’, अब इस दिन रिलीज होगी मूवी

Next Post

स्वाति मालीवाल मामले में NCW का बड़ा ऐक्शन, बिभव कुमार को समन भेज बुलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Kisan Yojana
Business

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

16/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Bank Holidays
Business

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

31/01/2026
Bank strike
Business

लेबर कानूनों पर बवाल, बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल का ऐलान

31/01/2026
silver
Main Slider

‘औंधे मुंह’ गिरी चांदी, चांदी, बाजार में मचा हाहाकार!

30/01/2026
Next Post
Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल मामले में NCW का बड़ा ऐक्शन, बिभव कुमार को समन भेज बुलाया

यह भी पढ़ें

collision

रोडवेज बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

29/05/2022
Buzz Aldrin married for the fourth time

चांद पर कदम रखने वाले 93 साल के एल्ड्रिन ने की चौथी शादी, 30 साल छोटी है पत्नी

22/01/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version