Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोने की कीमतों में फिर आया उछाल, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold

Gold

सोने की कीमतों (Gold Rate) में फिर से उछाल देखने को मिला है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सोने के दामों में आज करीब 250 रुपए की बढ़त देखी गई है।

इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत ₹1,02,700 के पार पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास बिक रहा है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। यह ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

क्यों महंगा हो रहा है सोना (Gold) ?

सोने की कीमतों में इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी खबरें हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और इससे दुनिया भर के बाजारों में घबराहट फैली है।

ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं और सोना सदियों से सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ गया है। जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोना और भी महंगा हो जाता है क्योंकि इसकी मांग बढ़ जाती है।

आपके शहर में सोने  (Gold)  के लेटेस्ट रेट क्या हैं?

शहर 22 कैरेट गोल्ड/10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड/10 ग्राम
दिल्ली 94,200 1,02,750
मुंबई 94,050 1,02,600
नोएडा 94,200 1,02,750
गाजियाबाद 94,200 1,02,750
लखनऊ 94,200 1,02,750
पटना 94,050 1,02,600
जयपुर 94,200 1,02,750
कोलकाता 94,050 1,02,600
चेन्नई 94,050 1,02,600
बंगलुरु 94,050 1,02,600 94,050 1,02,600

Exit mobile version