Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोना बना रिकॉर्ड ब्रेकर! कीमतें 1.22 लाख पार, जानें आपके शहर का रेट

Gold

Gold

मंगलवार की सुबह एमसीएक्स पर सोने की कीमत (Gold Price) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव अब 1,20,879 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price में भी हल्का उछाल देखा गया और यह 1,47,666 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अमेरिका में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने और चांदी (Gold-Silver) की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

भारतीय बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत में लगभग 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई और सोने ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

आपके शहर में सोने (Gold) का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट: 1,22,070 रुपए

22 कैरेट: 1,12,000 रुपए

18 कैरेट: 91,670 रुपए

मुंबई

24 कैरेट: 1,22,020 रुपए

22 कैरेट: 1,11,850 रुपए

18 कैरेट: 91,520 रुपए

चेन्नई

24 कैरेट: 1,22,180 रुपए

22 कैरेट: 1,12,000 रुपए

18 कैरेट: 92,750 रुपए

कोलकाता

24 कैरेट: 1,22,020 रुपए

22 कैरेट: 1,11,850 रुपए

18 कैरेट: 91,520 रुपए

चांदी (Silver) की कीमतों में भी तेजी

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को चांदी का भाव 1,57,000 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया। यह पिछले दिन की तुलना में लगभग 1,000 रुपए अधिक है। 6 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,56,000 रुपए था। अक्टूबर महीने में चांदी में भी तेज़ी देखी जा रही है।

Exit mobile version