Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोने में आई नरमी चांदी हुई 8574 रुपये सस्ती

सोने-चांदी

सोने-चांदी

नई दिल्ली। सोने (gold) के रेट में  गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। सोना (gold) अपने ऑल टाइम हाई से अब 4784 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी (Silver) दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 8574 रुपये किलो सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में होली से पहले गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना (gold) 222 रुपये सस्ता होकर 51342 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52882रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी (Silver) पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 69448 रुपये प्रति किलो मिलेगी। आज यह 67426 रुपये प्रति किलो की दर से खुली।

सोने-चांदी के भाव में आया बदलाव

सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड (gold) की कीमत अब 38507 रुपये है।  3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39662 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने (gold) का भाव 30035 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 30936 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।

 सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट

आज का भाव ( सोना-चांदी )-

धातु   लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम   3 फीसद जीएसटी     बाजार भाव

Gold 999 (24 कैरेट)     51342           1540.26           52,882.26

Gold 995 (23 कैरेट)   51136             1534.08          52,670.08

Gold 916 (22 कैरेट)   47029             1410.87           48,439.87

Gold 750 (18 कैरेट)   38507             1155.21           39,662.21

Gold 585 ( 14 कैरेट)   30035            901.05             30,936.05

Silver 999                 67426             2022.78           69,448.78

स्रोत: IBJA

Gold Silver Rate: जानें सोने-चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट

बता दें कि (IBJA)  द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप (IBJA) के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक(IBJA) देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी (gold and silver) का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Exit mobile version