• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर की विकास यात्रा में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, ख़ास खबर
0
kushinagar airport

kushinagar airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पहले यात्री विमान के लैंड करते ही जनपद के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के साथ ही आसपास व बिहार के सीमाई जिलों में रहने वालों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं रही।

अगले माह से कोलकाता और मुंबई की दूरी भी घंटे की गिनती में दो से तीन अंगुलियों पर सिमट जाएगी। कुशीनगर हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान बताते हुए सभी को बधाई दी है।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले यात्री विमान के रूप में स्पाइसजेट के जहाज ने शुक्रवार दोपहर बाद लैंडिंग की। विमान से आए यात्रियों का स्वागत कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, विधायक रजनीकांत मणि, एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों आदि ने की। यात्रियों को चंदन का तिलक लगाकर व गुलाब का फूल देकर उनका अभिनन्दन किया गया। बीस मिनट बाद इसी विमान ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ उड़ान भरी। दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों के चेहरे पर छाई मुस्कान व उनका उमंग हवाई सेवा की सुविधा अहमियत साबित कर रही थी। यात्रियों ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का श्रेय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को देते हुए उनका आभार जताया। विमान से 74 यात्री दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे और इतने ही कुशीनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट पर निदेशक सांसद विजय दूबे ने केक काटा और सबसे पहले एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी और दिल्ली जा रहे पहले यात्री विष्णु को खिलाया। इसके पहले दिल्ली में कुशीनगर के लिए पहले यात्री अजय कुमार त्रिपाठी का अभिनंदन किया गया था।

वास्तव में अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महत्व और बुद्धिस्ट पर्यटन विकास की अपरिमित संभावनाओं के बावजूद कुशीनगर का शुमार कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेहद पिछड़े जिलों में होता था। सड़कें ही चलने लायक नहीं थीं, वहां हवाई यात्रा की बात ही अकल्पनीय लगती थी। पर, 2017 के बाद से जिले के माथे से बीमारू का दाग मिटता गया। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां पर्यटन विकास, विकास और निवेश की संभावनाओं को मुकाम देने के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर नए द्वार खोल गए। सीएम योगी की विशेष पहल पर बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इसी दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी सौगात है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को किया था। शुक्रवार को इस एयरपोर्ट का हवाई यात्रा के लिए विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया।

कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले यात्री विमान की लैंडिंग व टेक आॅफ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को बधाई देतें हुए इसे समग्र विकास की उड़ान बताया है। सीएम ने एक ट्वीट में कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन आज से प्रारंभ हो गया है। यह महज किसी हवाई जहाज की उड़ान भर नहीं है, यह प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान है। बीजेपी यूपी की सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। सभी को हार्दिक बधाई।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शेड्यूल

दिल्ली-कुशीनगर    12:00   – 1:35

कुशीनगर-दिल्ली      1:55   – 3:55

(प्रारंभ : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार)

कोलकाता-कुशीनगर   1:35   – 3:20

कुशीनगर-कोलकाता   3:40   – 5:15

(17 दिसम्बर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)

मुंबई-कुशीनगर       12:10   – 2:25

कुशीनगर-मुंबई         3:00   – 5:35

(18 दिसम्बर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)

Tags: kushinagar airportkushinagar newsup news
Previous Post

भारतीय संविधान देश  की आत्मा : योगी

Next Post

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Next Post
Train

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Risahbh-Pant-and-MS-Dhoni

पहली बार कप्तानी कर रहे पंत का आज धोनी की अनुभवी टीम से सामना

10/04/2021
कोरोना वायरस coronavirus

लखीमपुर खीरी में 81 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 1911 पहुंची

25/08/2020
Priyanka gandhi

UP Election 2022 : रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा एवं सेहत, महिला सशक्तिकरण के लिए करें वोट

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version