Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर आई सामने, तीन दिन में लगेंगे 13 द्वार

Ram Mandir

Golden doors installed in Ram temple

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में आगामी 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इससे पहले सोने के दरवाजे (Golden Doors) लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर (Ram Mandir) के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई है। यह दरवाजा करीब 8 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे।

इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है। दरवाजों पर विष्णु कमल , वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी , प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं। श्री राम मंदिर के दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित हैं।

चरण पादुकाएं

एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है।

Exit mobile version