Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पदक की दौड़ से बाहर हुईं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे नंबर पर रही

Golfer Aditi Ashok

Golfer Aditi Ashok

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत की गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं। वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं। अदिति के बाद अब नजरें नीरज चोपड़ा और रेसलर बजरंग पुनिया पर होंगी।

नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे। वह भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं। इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे।

मेडल से चूकीं अदिति

भारत की युवा गोल्फर ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं। अदिति शुक्रवार को खत्म हुए तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं।

रेखा शर्मा फिर से बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

अदिति आज चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं। अमेरिका की नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल जीता। अब सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच होगा मुकाबला।

Exit mobile version