Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाग पंचमी से चमक जाएगी इन जातकों की किस्मत, होगी धन की बरसात

naag panchami

naag panchami

सावन की नाग पंचमी (Naag Panchami) से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। सावन की नाग पंचमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही शुक्र-बुध और मंगल-गुरु की युति भी बनी हुई है। सूर्य कर्क राशि में, कुंभ राशि में शनि भी विराजमान हैं, जो शश राजयोग बना रहे हैं। शुक्र और बुध सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बना रहे हैं।

वहीं, राहु मीन राशि और केतु-चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं। नाग पंचमी (Naag Panchami)  के दिन सिद्ध योग, रवि योग और साध्य योग के साथ हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण बन रहा है। आइए जानते हैं सावन नाग पंचमी पर शनि, गुरु, बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र मिलकर किन राशियों पर धन की बरसात करने जा रहे हैं-

सिंह राशि

नाग पंचमी (Naag Panchami) पर शुक्र, बुध, गुरु-मंगल, सूर्य और शनि की चाल और शुभ योग का निर्माण सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सावन की नाग पंचमी (Naag Panchami)  पर शनि, शुक्र, गुरु-मंगल, बुध और सूर्य की चाल और शुभ योगों का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

मेष राशि

नाग पंचमी (Naag Panchami)  पर शुभ योग और सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु-मंगल और शनि की चाल मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

Exit mobile version