• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे यीशू, फिर क्यों कहा जाता है ‘गुड फ्राइडे’

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
good friday

good friday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ‘गुड फ्राइडे’ इस बार 02 अप्रैल को है। इस त्योहार को लोग शोक की तरह मनाते हैं। दरअसल, इस दिन ईसाइयों के गुरु ईसा मसीह को तमाम शारीरक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था।

कहा जाता है कि यीशू ने शुक्रवार के दिन ही मानवता की भलाई और रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दी थी, इसलिए इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। गुड फ्राइडे को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

कहीं इसे ‘होली फ्राइडे’ कहा जाता है तो कहीं ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘ग्रेट फ्राइडे’ नाम से इस त्योहार को मनाया जाता है।

6 घंटे तक सूली पर लटके रहे थे यीशू

ईसाई धर्म के मुताबिक, ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे हैं। यीशू को अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए सूली पर चढ़ाया गया था। उस समय यहूदियों के कट्टरपंथी रब्‍बियों (धर्मगुरुओं) ने यीशू का विरोध किया था। दरअसल, यीशू के उपदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया। ये देख धार्मिक अंधविश्वास फैलाने वाले धर्मगुरु उनसे चिढ़ने लग गए थे। फिर उन्होंने यीशू की शिकायत रोम के शासक पिलातुस से कर दी। इसके बाद पिलातुस ने कट्टरपंथ‍ियों को खुश करने के लिए यीशू को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का आदेश दे दिया। बावजूद इसके यीशू ने अपने हत्‍यारों की उपेक्षा नहीं की बल्कि उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा था, ‘हे ईश्‍वर! इन्‍हें क्षमा कर क्‍योंकि ये नहीं जानते कि ये क्‍या कर रहे हैं।’

यीशू को कोड़ें-

चाबुक बरसाने और कांटों का ताज पहनाने के बाद कीलों से ठोकते हुए सूली पर लटका दिया था। बाइबिल में बताया गया है कि यीशू को पूरे 6 घंटे तक सूली पर लटकाया गया था। जिस जगह उन्हें सूली पर चढ़ाया था, उसका नाम ‘गोलगोथा’ है। सूली पर लटकाने के तीन दिन बाद यानी रविवार को यीशू फिर से जीवित हो गए थे और इस खुशी में ‘ईस्टर संडे’ मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे

ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से उपवास रखना शुरू कर देते हैं और अपने घरों में प्रार्थना करते हैं। इस व्रत के दौरान सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाया जाता है। गुड फ्राइडे की सुबह लोग चर्च जाते हैं और यीशू को याद कर प्रार्थना करते हैं। लेकिन इस दिन चर्च में घंटा नहीं बजाया जाता है। इस दिन सिर्फ लकड़ी के खटखटे से आवाज की जाती है। साथ ही लोग इस दिन प्रभु यीशू के प्रतीक माने जाने वाले क्रॉस को भी चूमते हैं।

Tags: black fridaygood fridaygood friday 2021
Previous Post

रोटावेटर की चपेट में आने से बालक की दर्दनाक मौत

Next Post

दो मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
PM Modi in Siliguri

दो मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Swachh Survekshan

Swachh Survekshan 2023: फिर चमकेगा यूपी, वाराणसी और प्रयागराज को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

08/01/2024
Regula rDental Visits

‘ओरल चेकअप’ संबंधी पांच बातों का ध्यान रखना जरूरी

18/08/2020
Rajya Sabha

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version