Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोने के चमक हुई फीकी, अब 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

Gold

Gold

भारत में सोने (Gold) का एक महत्वपूर्ण स्थान है। ट्रंप टैरिफ के थमने और वैश्विक अनिश्चितता के कम होने के कारण आज सोने की चमक फीकी पड़ी है। सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदलती रहती है। जैसे की डॉलर की कीमत, मांग-आपूर्ति और त्योहारों का मौसम। सोने को एक निवेश के ऑप्शन के तौर पर भी देखा जाता है। इसलिए लोग इसके दाम पर नजर रखते हैं।

घरेलू बाजार में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 97,040 रुपए है। कल इसकी कीमत 97,480 रुपए थी जिस हिसाब से आज 440 रुपए तक गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 88,950 रुपए है। जो कल 89,350 रुपए थी।

आज 400 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट 10 ग्राम की कीमत 72,780 रुपए है। जो कल 73,110 रुपए थी। आज दोनों में 330 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली, मुंबई में आज सोने (Gold) की कीमत

सोने (Gold) की कीमत रोजाना के आधार पर तय होती है। इसमें डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल के दाम और एक्सचेंज रेट समेत कई फैक्टर होते हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89640 रुपए है। मुंबई में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89490 रुपए है।

साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

कोलकाता में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89490 रुपए है। गुरुग्राम में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 89640रुपए है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 99,900 रुपए है।

Exit mobile version