Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोडीज फेम रणविजय सिंह के घर जल्द आने वाली है खुशखबरी

Good news is coming soon to the house of Roadies fame Rannvijay Singh

Good news is coming soon to the house of Roadies fame Rannvijay Singh

रोडीज फेम रणविजय सिंह के घर जल्द ही किलकारियों की आवाज आने वाली हैं। दरअसल रियलिटी शो एमटीवी ‘रोडीज’ के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा के घर छोटा मेहमान आने वाला हैं। हां, रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा हैं। कपल ने मार्च में इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया था। वहीं अब रणविजय और प्रियंका के दोस्तों ने लंदन में बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया।

बता दे बेबी शावर पार्टी की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वे फ्लोरल ड्रेस में प्रियंका बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं रणविजय ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणविजय पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी गर्लगैंग संग पोज दे रही हैं।

लॉस एंजिल्स में प्रियंका को मिस कर रहे हैं निक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बता दें रणविजय सिंह और प्रियंका वोहर की लव-स्टोरी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात संयोगवश हो गई थी। प्रियंका लंदन की हैं और उस वक्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं। दोनों पहली हुई मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा संग केन्या में शादी रचाई थी। कपल ने 16 जनवरी 2017 को बेहद ही प्यारी बेटी का वेलकम किया था,जिसका नाम कैनात सिंह है।

 

Exit mobile version