Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महोबा-खजराहो नए विद्युतीकृत ट्रैक पर पहली बार दौड़ी मालगाड़ी

नए विद्युतीकृत के बाद पहली बार महोबा-खजुराहो ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरी। इस ट्रैक पर अभी अधिकतम 100 किमीं. प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ेंगी। 50 करोड़ की लागत से 64 किमी. ट्रैक को विद्युतीकृत किया गया है।

शनिवार को झांसी मंडल के महोबा-खजुराहो नए विद्युतीकृत रेलखंड पर पहली बार मालगाड़ी दौड़ाई गई। हाल ही में रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने निरीक्षण किया था।

‘गुड़िया’ रेप और हत्या केस: पुजारी के कमरे की जांच, सामान किया सीज

जिसके बाद रेलखंड पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा की गति निर्धारित की गई है। जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्य महोबा-खजुराहो-उदयपुरा खंड के अंतर्गत किया गया है।

खजुराहो से उदयपुरा के मध्य विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है।

Exit mobile version