Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Google ने Doodle के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के पहले फेज की वोटिंग जारी है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। इस मौके पर गूगल (Google) ने एक बढ़िया डूडल (Doodle) बनाया है, जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है।

डूडल में Google के दूसरे ‘O’ में मतदान करने वाले हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान दिखाया गया है, जैसा कि भारत में मतदाताओं के लिए प्रथागत है।

यह डूडल 19 अप्रैल यानी की आज पूरे दिन भारतीय उपयोगकर्ताओं के Google होमपेज पर दिखाई देगा। गूगल ने अपने होम पेज पर ऐसा डूडल बनाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर जश्न मनाया है।

Lok Sabha Elections: विदाई से पहले दुल्हनों ने किया मतदान

गूगल ने आधिकारिक डूडल पेज पर डूडल (Doodle) के डिजाइनर का नाम नहीं बताया है। हालांकि, इस पर क्लिक करने पर उपयोगकर्ताओं को भारत में चुनावों पर नवीनतम अपडेट से संबंधित खोज परिणामों के लिए निर्देशित किया जाता है। Google डूडल अलग-अलग कलाकारों द्वारा बनाए जाते हैं, जिनमें Google की आंतरिक टीम और अतिथि कलाकार दोनों शामिल हैं।

Exit mobile version