Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवरोज पर गूगल ने डूडल में वसंत के फूलों से सजाया

navroz

google celebrated navroz

Googleआज, 21 मार्च को अपने खास डूडल के साथ Navroz 2023 मना रहा है। आज का दिन फारसी नव वर्ष के तौर पर मनाया जाता है। गूगल ने इस मौके को एक रंगीन Doodle के साथ खास बनाया है। 21 मार्च को कई इस्लामिक देशों में नवरोज़ के रूप में मनाया जाता है। यह सर्दियों के अंत को दर्शाता है, और दुनिया भर में 300 मिलियन लोगों द्वारा मनाया जाता है।

नवरोज वसंत के मौसम की शुरुआत और सर्दियों के अंत को दर्शाता है। ऐसे में गूगल ने अपने डूडल में वसंत के फूलों- ट्यूलिप, जलकुंभी, डैफोडिल्‍स और ऑर्किड के साथ सजाया है। UN ने भी नवरोज़ को इंटरनेशनल हॉलिडे के रूप में मान्यता दी हुई है।

क्‍यों मनाया जाता है Navroz?

Navroz को दुनिया भर में फ़ारसी नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 21 मार्च या उसके आस-पास आता है। Navroz की जड़ें ईरान में हैं और कई इस्लामिक देशों में मनाया जाता है, जिनमें से अधिकांश मध्य पूर्व में आते हैं।

ISRO YUVIKA 2023 के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स ऐसे करें आवेदन

फ़ारसी नव वर्ष वसंत ऋतु की शुरुआत और सर्दियों के अंत को चिह्नित करने के लिए कई देशों में मनाया जाता है। नवरोज़ उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का प्रतीक है, यानी जब सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करता है जिसके बाद से पूरे साल रात और दिन बराबर होते हैं।

कैसे मनाया जाता हैNavroz?

Navroz या फ़ारसी नव वर्ष को कई मजेदार अनुष्ठानों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अंडों को रंगते हैं और उन्‍हें सजाते हैं। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ दावत भी करते हैं और अपने प्रियजनों से मिलने जाते हैं।

Exit mobile version