Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

Google

Google Discover and Google News are down

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज की सर्विस में दिक्कत आना शुरू हो गई है। गूगल की ये दोनों सर्विस ठीक वैसे ही डाउन हो गई है, जिस तरीके से इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफॉर्म डाउन होते हैं। कई यूजर्स ने Google डिस्कवर और गूगल न्यूज की डाउन सर्विस का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार Google डिस्कवर और गूगल न्यूज की सर्विस भारत में ही डाउन हुई है। अगर आप गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज पर कुछ सर्च कर रहे हैं तो फिलहाल आपका सर्च कंप्लीट नहीं हो सकता। इसलिए आप इसे अपनी तरफ से कोई टेक्नीकल प्रोब्लम समझ कर परेशान न हो।

Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, खुद को सेफ करने के लिए करें ये काम

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज के डाउन होने की सबसे ज्यादा दिक्कत एंड्रॉयड और वेब वर्जन यूजर्स को हो रही है। जब कोई यूजर गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज ओपन करके सर्च कर रहे हैं तो उन्हें कोई रिजल्ट दिखाई नहीं दे रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल (Google) की सेवाएं दुनियाभर में बाधित हुईं हैं। यूजर्स जीमेल, सर्च इंजन और गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि कई सेवाएं खबर लिखे जाने तक सामान्य हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर पोस्ट साझा कर रहे हैं। गूगल (Google) की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version