• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटली में गूगल को फायदा उठाने और मनमानी करने का दोषी पाया गया

Desk by Desk
14/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
France fined 220 million euros on Google, know the reason

France fined 220 million euros on Google, know the reason

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटली में गूगल पर 123 मिलियन डॉलर (करीब 900 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। उसे टेक सेक्टर में अपनी मजबूत और प्रभावी स्थिति का फायदा उठाने और मनमानी करने का दोषी पाया गया है। गूगल पर ये आरोप था कि उसने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का पता बताने वाले एक सरकारी मोबाइल ऐप को अपने एंड्राॅयड ऑटो प्लैटफॉर्म पर चलने नहीं दिया। बता दें कि गूगल पर पहले भी तकनीकी जगत में अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग का आरोप लगता रहा है।

दरअसल इटली में इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल कर रहे लोगों की सुविधा के लिए इटली सहित पूरे यूरोपीय संघ में 95 हजार सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बनाये गये हैं। लोगों की सुविधा के लिए इटली की सरकारी संस्था एनिल (Enel) ने जूसपास नामक ऐप तैयार किया है, ताकि लोगों को आसानी से चार्जिंग स्टेशन का पता चल सके।

रिलाइंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में रही पहले नंबर पर

लेकिन Google ने अपने एंड्राॅयड ऑटो प्लैटफॉर्म पर इस ऐप को चलने ही नहीं दिया। इस पर इटली की प्रतिस्पर्धा व बाजार अथॉरिटी (AGCM) ने गूगल को आदेश दिया है कि वह जूसपास ऐप को एंड्राॅयड ऑटो पर तत्काल उपलब्ध कराये। AGCM ने कहा कि गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राॅयड की लोकप्रियता का दुरुपयोग कर प्रतियोगिता को खत्म करने की कोशिश की। इसके अलावा उसने अपने ऐप स्टोर गूगल प्ले का भी गलत इस्तेमाल कर यूजर्स तक इस ऐप की पहुंच को सीमित कर दिया।

गूगल के खिलाफ AGCM के पास शिकायत की गई थी, जिसमें कहा गया कि गूगल ने लगभग दो साल से जूसपास को चलाने की अनुमति नहीं दी है। मामले की जांच करने पर इन शिकायतों को सही पाया गया और उस पर 123 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वैसे Google के प्रवक्ता ने कहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ ऊंची अदालत में याचिका दाखिल करेंगे। वैसे प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों के चलते गूगल पर पहले भी जुर्माना लग चुका है। पिछले ती साल में ही यूरोपीय यूनियन के प्रतिस्पर्धा नियामक आयोग ने गूगल पर 1000 करोड़ डॉलर यानी लगभग 73,600 करोड़ रुपये का जुर्माने लगाया है।

 

Tags: 24ghante online.comGooglehindi newsIndia News in HindiItalyLatest India News Updateslatest newsताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

रिलाइंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में रही पहले नंबर पर

Next Post

लेनेवो गो ने यूएसबी C लैपटॉप पावर बैंक किया लॉन्च, जाने फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

Vat Savitri: बरगद की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फ़ल

07/05/2026
Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

07/05/2026
Plants
Main Slider

घर में खुशियां लेकर आएंगे ये पौधे, चमकेगा आपका भाग्य

07/05/2026
Next Post
Lenevo Go launches USB C laptop power bank, know features

लेनेवो गो ने यूएसबी C लैपटॉप पावर बैंक किया लॉन्च, जाने फीचर्स

यह भी पढ़ें

dies from corona

सोनभद्र में सीआईएसएफ के आठ जवानों समेत कुल 71 कोरोना पाजिटिव मिले

12/09/2020
Burqa

बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा भारी, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र सस्पेंड

09/12/2022
EPFO

UPSC EPFO ने जारी की भर्ती का नोटिस, ऐसे करें आवेदन

22/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version