Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना संकट में गूगल ने दी बड़ी राहत, 2021 तक कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत

सैन फ्रांसिस्को। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने की इजाजत दी है।

गूगल और अलफाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की इजाजत देने का फैसला किया है।

मोरारी बापू ने प्रभु श्री राम के चरण में 5 करोड़ रुपये को तुलसीपत्र रूप में भेंट देने का किया एलान

रिपोर्ट के मुताबिक श्री पिचाई ने कहा कि ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले छह महीने के लिए घर से काम करने की सुविधा दी है और इसी कड़ी में गूगल भी अपनी नीति में बदलाव कर इसे आगे बढ़ा रहा है।

इससे पहले गूगल ने साल के अंत तक अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी थी। कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर में अलफाबेट के दो लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।

 

Exit mobile version