Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में गूगल ने लॉन्च किया ‘सर्च कार्ड’ फीचर, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Google

भारत में गूगल ने लॉन्च किया 'सर्च कार्ड' फीचर

नई दिल्ली। गूगल ने मोबाइल सर्च यूज़र्स के लिए भारत में पीपल कार्ड्स फीचर की सुविधा शुरू की है। ये फीचर उस सटीक व्यक्ति को खोजने में आपकी मदद करेगा जिसे आप सर्च कर रहे होंगे। नया फीचर यूजर्स को एक वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने में मदद करता है,  जहां आप केवल वही जानकारी डाल सकते हैं जो दुनिया को दिखाना चाहते हैं।

Google का मानना यह नई सुविधा लाखों लोगों के साथ-साथ फ्रीलांर्स, स्व-नियोजित लोगों समेत अन्य व्यक्ति की मदद करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह दुनियाभर में किसी को भी खोजने में आपकी मदद करेगा। हर फीचर की तरह गूगल ने इस फीचर के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ चेक और बैलेंस रखे हैं कि यूजर्स द्वारा भेजे जानी वाली जानकारी विश्वसनीय और प्रामाणिक है। इसके साथ ही जो लोग इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं, वे अपमानजनक और आपत्तिजनक कंटेंट से सुरक्षित रहें।

वर्चुअल सुनवाई की बात नयी नहीं, महाभारत में भी हुआ है इसका इस्तेमाल : SC

सबसे पहले, कंपनी हर Google अकाउंट में एक पीपुल कार्ड को सीमित कर रही है। साथ ही, प्रत्येक नए कार्ड को एक अद्वितीय मोबाइल नंबर के साथ प्रमाणित किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स कभी भी इस सुविधा से बाहर निकल सकते हैं, जो उनके डिटेल्स को सर्च में प्रदर्शित होने से रोक देगा।

कंपनी ने एक फीडबैक बटन भी बनाया है जो यूजर्स को प्रतिरूपण और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने में मदद करेगा। पीपल कार्ड्स फीचर भारत में यूजर्स को अंग्रेजी में अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड होने के लिए उपलब्ध होंगे।

खुल गया वैष्णो देवी का दरबार,  दर्शन के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर को अपने फोन पर अपना नाम सर्च करना होगा या ‘ऐड मी टू सर्च’ टाइप करके सर्च करना होगा।  एक बार उनका नाम दिखाई देने के बाद, वे ‘get strated ’पर क्लिक कर सकते हैं और वो जानकारी जोड़ सकते हैं जो वे दुनिया को दिखाना चाहते हैं। हालाँकि यूजर को ऐसा करने के लिए अपने Google खातों में लॉग इन करना अनिवार्य होगा। अपने फोन में ऐड मी टू सर्च का इस्तेमाल करके आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं।

Exit mobile version