Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

75वें गणतंत्र दिवस पर Google ने बनाया खास Doodle, यूजर्स को दिया ये स्पेशल मौका

Republic Day

Google made a special doodle on the 75th Republic Day

भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर भारतीय देशभक्ति से सराबोर है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था और भारत गणराज्य बना। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की धूम है। इस अवसर पर सर्च इंजन Google ने भी खास Doodle बनाकर शेयर किया है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के गूगल डूडल में क्या स्पेशल है?

भारतीय गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर गूगल ने अपने डूडल (Indian Republic Day 2024 Google Doole) में तकनीकी क्रांति को दिखाया है। डूडल के पहले हिस्से में पुराने ब्लैक एंड वाइट टीवी पर परेड को दिखाया है, दूसरे हिस्सा में रंगीन टीवी पर परेड को दिखाया गया है और तीसरे हिस्से में स्मार्टफोन की स्क्रीन को शो किया गया है। ये डूडल समय के साथ हो रहे तकनीकी बदलाव और परेड को दिखाने की कोशिश की गई है।

रिपब्लिक डे पर बनाएं तिरंगा खोया बर्फी, सबकी जुबां पर रहेगा इसका नाम

26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस (Republic Day)और तकनीकी बदलाव पर खास गूगल डूडल गेस्ट आर्टिस्ट वृंदा जावेरी ने डिजाइन किया है। इस डूडल में दिखाया गया है कि पिछले 75 साल में भारत में तकनीकी बदलाव हुआ है और अलग-अलग समय में गणतंत्र दिवस की परेड को कैसे अलग-अलग स्क्रीन्स पर देखा जाता रहा है।

ऐसे उठाएं गूगल डूडल का लुत्फ

अगर आप इस खास गूगल डूडल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो गूगल होमपेज पर जाएं और 26 जनवरी 2024 को लॉन्च हुए गूगल डूडल पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कन्फेटी की बारिश होती दिखाई देगी, यह वाकई में मजेदार है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नीचे ‘सेलिब्रेट’ और ‘शेयर’ दो क्लिकेबल बटन दिखेंगे।

शेयर बटन पर क्लिक करके आप इस गूगल डूडल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा आप सेलिब्रेट बटन पर क्लिक करके हर बार अपनी स्क्रीन पर सेलिब्रेशन कॉन्फेटी की बारिश करा सकते हैं।

Exit mobile version