Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोरखपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को गोरखपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर के गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर विनोद उपाध्याय को आज गोरखपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोमतीनगर पुलिस की मदद से धर दबोचा।

झारखंड के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

उन्होने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पूर्वी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय था। उस पर गोरखपुर,संतकबीर नगर और लखनऊ समेत अन्य जिलों में 24 से अधिक मुकदमे है। गोरखनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर को शाहपुर में दर्ज पुराने मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version