• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेहूं के बाद चीनी के निर्यात पर भी सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Business, Main Slider
0
Sugar

Sugar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगाने के बाद सरकार ने अब चीनी (sugar) के निर्यात (Export) को 100 लाख टन तक सीमित करने का फैसला किया है। यह पाबंदी एक जून, 2022 से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

सरकार ने देररात जारी आदेश में कहा कि चीनी मिलों (Sugar Mills) और निर्यातकों को एक जून के बाद निर्यात के लिए एक्सपोर्ट रिलीज ऑर्डर के रूप में मंजूरी लेनी होगी। दरअसल देश में जिस तरह से चीनी (sugar) के दाम बढ़ रहे थे, उससे यह कयास लगाया जा रहा था कि सरकार इसके निर्यात पर पाबंदी लगा सकती है।

सरकार ने गेहूं के बाद देश में चीनी (sugar) की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उसकी बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है- ‘चीनी (रॉ चीनी, रिफाइन्ड चीनी और सफेद चीनी) के निर्यात को 1 जून, 2022 से सीमित श्रेणी में रखा गया है।’

घटेगा रसोई का खर्च, मोदी सरकार के इस फैसले से सस्ता हो जाएगा खाने का तेल

सरकार ने चीनी (sugar) के निर्यात में 6 साल में पहली बार प्रतिबंध लगाया है। दरअसल घरेलू मांग के मद्देनजर सरकार दो से तीन महीने का अतिरिक्त चीनी का स्टॉक अपने पास रखना चाहती है। आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा चीनी विपणन सत्र में चीनी मिलों ने 90 लाख टन चीनी के निर्यात का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसमें से 82 लाख टन चीनी शुगर मिलों ने एक्सपोर्ट के लिए भेज चुकी है, जबकि करीब 78 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है।

शेयर बाजार में आई सुस्ती, सेंसेक्स भी लुढ़का

उल्लेखनीय है कि दुनिया में ब्राजील के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा चीनी (sugar) उत्पादक और निर्यातक देश है। भारत से सबसे अधिक मात्रा में चीनी (sugar) इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देश खरीदते हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सबसे बड़े चीनी (sugar) उत्पादक राज्य हैं। इन तीन राज्यों में देश की कुल चीनी (sugar) का 80 फीसदी उत्पादन होता है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiexport of sugarInflationModi governmentRetail inflationsugar exportWholesale inflation
Previous Post

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

आज से शुरू हुआ नौतपा, जानें 9 दिन क्या करें और क्या नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
Temperature

आज से शुरू हुआ नौतपा, जानें 9 दिन क्या करें और क्या नहीं

यह भी पढ़ें

arrested

सर्राफा दुकान से चोरी का पर्दाफाश, चोरी के जेवरात समेत तीन गिरफ्तार

04/04/2021
सीएम योगी cm Yogi

राज्य में अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की नीति : योगी

22/10/2020
Bandaru Dattatreya

दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब एवं घायल लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version