• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार निजीकरण से युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रही है : अखिलेश

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कृषि अध्यादेशों के जरिये किसानों को बड़े व्यापारियों का माेहताज बनाना चाहती है।

श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार 2014 से ही किसानों की उपेक्षा करती आई है। भूमि अधिग्रहण के प्रयास के बाद अब भाजपा कृषि अध्यादेशों के जरिए किसानों को बड़े व्यापारियों का मोहताज बनाना चाहती है। भाजपा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दिला नहीं पाई, उसने आवश्यक वस्तु अधिनियम से ही कई फसलों को बाहर कर दिया। गन्ना किसानों का अभी तक 13 हजार करोड़ रूपये का भुगतान नहीं हुआ। किसान की उपज को नए कानून के सहारे बड़ी कम्पनियां और बड़े व्यापारी मनमाने ढंग से खरीदेंगे। भाजपा इन अध्यादेशों को किसानों की आजादी के जुमले का नाम देकर वास्तव में किसानों को गुलाम बनाना चाहती है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ पीजीआई से गाजियाबाद किए गए शिफ्ट

उन्होने कहा कि कोरोना संकट और लाॅकडाउन ने कारोबार बंद किए तो नौजवान बेरोजगारी के शिकार बन गए हैं। भाजपा सरकार कथित पूंजीनिवेश के आंकड़ों के साथ रोजगार के सपने दिखाती है पर सच यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी नए उद्योग नहीं लगे हैं। न बाहर से पूंजी निवेश हुआ है, न रोजगार सृजित हुआ है। नौकरियों में भर्तियां लटकी हुई हैं। देश में 1.03 करोड़ लोग नौकरी की तलाश में हैं। श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि यूपी में 14.62 की संख्या नौकरी मांगने वालों की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है कि सरकारी नौकरी में भर्ती का रास्ता आउटसोर्स से संविदा कर्मी के रूप में खुलेगा जिसमें तमाम बंदिशें रहेंगी। पांच साल कम वेतन, पदनाम में बदलाव, दक्षता के 60 प्रतिशत अंक के लिए बंधुआ मजदूर बनकर रहना होगा। पांच वर्ष का बहुमत लेकर आई भाजपा साढ़े तीन साल में ही यूपी से रोजगार का खात्मा करने पर आमादा है।

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को दी बधाई

उन्होने कहा कि सरकार निजीकरण से युवाओं के भविष्य को और अंधकारमय बनाएगी। वैसे भी रोजगार की दशा पिछले 15 वर्षों में सबसे खराब है। रेलवे, बीमा और बैंकों का निजीकरण होना है। एयरपोर्ट निजी हाथों में रहेंगे। निकायों में चतुर्थ श्रेणी में भर्ती आश्रित कोटे से ही होगी। संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना काल में 40 करोड़ रोजगार भारत में खत्म हो सकते है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

पीएम मोदी का ने पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया : शिवराज

Next Post

अजय कुमार लल्लू का दावा- विधानसभा उपचुनावों में पूरी ताकत से उतरेगी कांग्रेस

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू का दावा- विधानसभा उपचुनावों में पूरी ताकत से उतरेगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुराचार के आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

06/01/2023
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

01/05/2024
Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi

‘ताज’ देखने की तमन्ना अधूरी, मुत्ताकी का आगरा दौरा रद्द

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version