• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
04/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश ने अपना परसेप्शन बदला है। आज देश और दुनिया के लोग प्रदेशवासियों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी कोई व्यवसायी निवेश के लिए नहीं आता था आज वह प्रदेश देश के सबसे बड़ा निवेश क्षेत्र बनकर उभरा है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के हवाले से सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डकैती के मामले में 2016 की तुलना में 2024 में 84.41 प्रतिशत की कमी आई है। 2016 में 263 डकैती के मामले सामने आए थे जो 2022 में घटकर 50 हो गए। लूट के मामले में 77.43 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामले में 41.01 प्रतिशत की कमी आई है। बलवा में 66.40 प्रतिशत की कमी आई है। गृहभेदन में 5.12 प्रतिशत की कमी आई है। फिरौती के लिए अपहरण में 54.72 प्रतिशत की कमी आई है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा शुरू की गई प्रवृत्ति समाप्त हो गई है। 08 वर्षों में जो सुरक्षा का वातावरण पैदा हुआ है उसके लिए सरकार ने सतत प्रयासों का ही परिणाम है। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का कालखंड अब अतीत की बात हो चली है।

पहले माफिया के सामने सारे प्रोटोकॉल फेल हो जाते थे- सीएम योगी (CM Yogi)

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पुलिस को रिफार्म करने के बाद सरकार ने ये सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं में बढोत्तरी करके उनकी ट्रेनिंग को बेहतर बनाया। सुशासन के लिए कार्यपद्धति में सुधार, तकनीक का उपयोग, पारदर्शिता, जनसंवाद, पुलिस आधुनिकीकरण, पुलिस सुधार, सतत मॉनीटरिंग जैसे प्रयास किये गए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ये वही प्रदेश था जहां पहले अपराधी दौड़ता था पुलिस भागती थी, माफिया के सामने सारे प्रोटोकॉल फेल हो जाते थे। जो पुलिस पहले माफिया को सैल्यूट करती थी, एक माफिया ने हाईकोर्ट के जज का काफिला रोक दिया था। जिस माफिया के लिए 10-10 जजों ने कोर्ट में सुनवाई से मना कर दिया था। वही माफिया जब इस सरकार में पुलिस के सामने आया तो उसकी पैंट गीली हो गई।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि शासन धमक से चलता है, और वही धमक आज प्रदेश के अंदर माफियाओं को दिखाई दे रही है।

Tags: cm yogi
Previous Post

ICC Champions Trophy: भारत की फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

Next Post

मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
CM Bhajan lal Sharma

मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

जेल में कैदी की मौत, परिजनो ने जेल प्रशासन पर लगाये आरोप

12/04/2023
Mini bio bubble made in Delhi, schedule for India to leave England continue

दिल्ली में बना मिनी बायो बबल, भारत से इंग्लैंड रवाना होने का शेड्यूल जारी

08/05/2021
BSF

पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, BSF भर्ती में दिया इतना आरक्षण, उम्र-सीमा में भी छूट

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version