Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईंधन पर उत्पाद शुल्क खत्म कर 20 लाख करोड़ रुपये का हिसाब दे सरकार : अजय माकन

अजय माकन Ajay Maken

अजय माकन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस से उत्पाद शुल्क से 20 लाख करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगाया है। कहा कि उसे उत्पाद शुल्क तत्काल खत्म कर जनता को राहत देनी चाहिए। इससे जो कमाई हुई है उसका लोगों को हिसाब देना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से डीजल पर उत्पाद शुल्क आठ गुना बढ़ाया गया है। जबकि पेट्रोल पर यह शुल्क ढाई गुना बढ़ा है। रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है जिससे सरकार की 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की आय हुई है।

स्पेन की मारिन और डेनमार्क के एक्सलसन ने जीते थाईलैंड ओपन खिताब

उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क लगाकर सरकार ने भारी कमाई कर पेट्रोल डीजल को अब तक के सबसे ऊंचे दाम पर पहुंचा दिया है जबकि विश्व बाजार में ईंधन के दाम आधे से कम हुए है। उनका कहना था कि सरकार को उत्पाद शुल्क तत्काल समाप्त कर इससे कमाई गई 20 लाख करोड़ रुपए का हिसाब देश की जनता को देना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल- डीजल- रसोई गैस के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम कम हो रहे हैं जबकि सरकार लगातार इसके दाम बढ़ा रही है जिसका सीधा असर किसान, जनता, ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

Exit mobile version