• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर मदद पहुंचाए सरकार: हरीश रावत

Writer D by Writer D
17/07/2023
in उत्तराखंड, Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने सरकार से बाढ़ राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभारी मंत्रियों को जिलों में कैंप करने के निर्देश देने की मांग की है।

जनपद के लक्सर, खानपुर, रुड़की आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे हरीश रावत (Harish Rawat) ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बाढ़ से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के पास खाने पीने के लिए कुछ नहीं बचा है। पशुओं को चारा तक नहीं मिल रहा है। धान, गन्ने, सब्जियों की फसलें चौपट हो गयी है। घरों, दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामन नष्ट हो गया है।

लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। जलभराव की वजह से डेंगू का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। ऐसे में सरकार को राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराना चाहिए। जलभराव में चूहे, सांप, पशुओं आदि के मरने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

हरीश (Harish Rawat) ने बाढ़ को मैन मेड आपदा बताते हुए कहा कि तटबंधों की मरम्मत नहीं किए जाने की वजह से बाढ़ के हालात बने हैं। जिला प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द से रिपोर्ट शासन को प्रेषित करे, जिससे प्रभावितों को मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावितों किसानों व आम लोगों को अधिक से अधिक मदद दी जाए। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पंप के माध्यम से तेजी से पानी निकाला जाए। जिससे हालात जल्दी सामान्य हो सकें।

सीएम योगी नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं: राजनाथ सिंह

उन्होंने आपदा के दौरान प्रभारी मंत्रियों की गैरहाजिरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को इस समय इसकी बेहद आवश्यकता है। सरकार प्रभारी मंत्रियों को जिलों प्रवास कर तेजी से राहत कार्य कराने के निर्देश दे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों की समस्या को उनके समक्ष रखेंगे।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, मुरली मनोहर, राजीव चौधरी, राव आफाक अली, अमन गर्ग, नितिन तेश्वर, शौकत, विकास चंद्रा, राजबीर सिंह चौहान आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Harish RawatNational newsUttarakhand News
Previous Post

विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने जारी किये दिशा-निर्देश

Next Post

यूपी की जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा सकारात्मक असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Lipstick
Main Slider

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

28/01/2026
lips
Main Slider

काले होंठों को भी मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें ये टिप्स

28/01/2026
road safety
उत्तर प्रदेश

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

27/01/2026
Republic Day
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

27/01/2026
Food Safety
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
Next Post
Forestry New Year

यूपी की जैव विविधता पर 6 वर्षों की मेहनत का दिखने लगा सकारात्मक असर

यह भी पढ़ें

Disha Patni

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने पूरी की फिल्म राधे की शूटिंग

12/10/2020
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

महामारी को मात देते हुए किसान रेल नेटवर्क में हुआ विस्‍तार: प्रधानमंत्री

28/12/2020
Theft

सूने घर से चोरों ने आठ लाख रुपये का सामान किया पार

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version