Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तारीख पर तारीख देने का खेल सरकार को खत्म कर देना चाहिए : शिवपाल

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

यूपी में किसान बिल को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

शनिवार को शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करके कहा कि कृषि बिल के विरुद्ध किसानों की आज सरकार के साथ पांचवें दौर की बैठक जारी है।

किसान आंदोलन का नहीं निकला कोई समाधान, अब छठे दौर की वार्ता 9 दिसंबर को

अन्नदाता उम्मीद भरी आस से देख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को तारीख पर तारीख देने का खेल खत्म करना चाहिए। अगर किसानों की बात नहीं मानी गई तो आगामी 8 तारीख को किसान संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद को प्रसपा का समर्थन है।

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। इसमें शामिल होने के लिए ब्रज के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। मथुरा जिले से दिल्ली जा रहे किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। इससे गुस्साए किसानों ने जाबरा टोल पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों को मनाने में जुट गए। उधर, दिल्ला-आगरा हाईवे पर सुबह से जाम के हालात बने हुए हैं।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के खिलाफ दो मामलों में गैर जमानती वारंट निरस्त

वहीं इटावा में आक्रोशित किसान सड़क पर उतर आए और मार्च करते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। एक्सप्रेस वे पर जाम की सूचना मिलने पर यूपीडा और पुलिसकर्मी पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। बाद में किसानों की भीड़ सर्विस रोड पर उतर गई। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

Exit mobile version